लखनऊ 24 अक्टूबर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने बुधवार को बदायूं में एक बड़ा बयान दिया है
। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की राजनैतिक आइटम गर्ल हैं। उनके नाम पर उत्तर प्रदेश का पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा गया था और अब उनके ही नाम पर आगामी लोकसभा चुनाव भी लड़ा जाएगा।
अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता के इस बयान के बाद राजनीति गलियारे में उनकी बात कई प्रकार से मायने निकाले जाने लगे हैं।
मस्वरती काउंसलिंग सलाहकार परिषद की विशेष बैठक में भाग लेने आए आजम खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह भाजपा की राजनैतिक आइटम गर्ल बन गए हैं।
उन्होंने कहा सारे चुनाव भाजपा मेरे नाम पर ही लड़ रही है। उन्होंने कहा मेरा तो यह हाल कर दिया है कि मुझे खुद नहीं पता कि मेरे ऊपर कितने केस दर्ज कर दिए गए हैं । मेरे नाम से कितने सम्मन वारंट जारी कर दिए गए हैं। मैं तो बस उन्हीं मुकदमों की पैरवी में फसा हुआ हूं।।
आजम खान ने कहा कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। उनका सिर्फ एक बैंक अकाउंट है जो विधान भवन में स्थित एसबीआई की शाखा में खुला हुआ है।
इसके सिवा अगर देश के किसी बैंक में उनका कोई खाता मिल जाए तो उसको कुतुब मीनार पर फांसी दे दी जाए । आजम ने बताया कि मशवराती काउंसलिंग निर्णय लिया है कि फिरका परस्त ताकतों को हराने के लिए दलितों पिछड़ों और कमजोर वर्ग को एकजुट करना होगा इसके बाद ही इंकलाब आ सकेगा।
इसके लिए उन सभी मुद्दों से हटना होगा जिनको लेकर भाजपा देश में आग लगाना चाहती है। राम मंदिर मुद्दे पर आजम खान ने कहा कि उच्चतम न्यायालय देश की सर्वोच्च संस्था है उसका आदेश सबसे ऊपर होना चाहिए।
