कालपी ( जालौन )। पुलिस उपाधीक्षक सुवोध गौतम ने पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय कालपी मे कार्यरत आरक्षी राजकिशोर को प्रोन्नति मिलने पर आरक्षी को वुधवार को कार्यालय मे पद चिन्ह धारारण कराकर उसका उत्साह वर्धन किया !
पुलिस उपाधीक्षक सुवोध गौतम ने उपस्थित जवानों से कहा कि जो जवान अपनी जुम्मेदारी व कर्तब्य निष्ठा व लगन के साथ कार्य करते है ! उनको शासन से पदोन्नति का अवसर मिलता है ! उसी निष्ठा और लगन का परिणाम है कि आरक्षी रामकिशोर को शासन से प्रोन्नति किया गया ! उन्होने जवानों से कहा कि अपनी जुम्मेदारी का निर्वहन करें तथा पदोन्नति का लाभ प्राप्त करें ! उन्होने पदोन्नति हुए आरक्षी रामकिशोर को पद चिन्ह लगाकर उसका उत्साह वर्धन किया ! मौके पर मौजूद आरक्षी मुहम्मद आजाद, कौशल चौधरी, सत्यपाल,सौरभ, संजय,हरी ओम,व चालक पुनीत कुमार ने रामकिशोर को वधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
