नई दिल्ली 28 अक्टूबर आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक सीआईडी अधिकारी की हत्या कर दी बताया जाता है कि श्रीनगर की सेना पुलिस थाने में सीआईडी के पद पर तैनात सब इंस्पेक्टर इम्तियाज अहमद मीर को आतंकवादियों ने उस समय गोली मारी जब भी छुट्टी मनाने अपने घर गांव जा रहे थे।
बताया जाता है कि सीआईडी अधिकारी इम्तियाज अहमद अपनी कार से गांव जा रहे थे । रास्ते में पुलवामा से 5 किलोमीटर पहले आतंकवादियों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई । यह घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के वाही वाग इलाके की है।
पुलिस के अनुसार शहीद ऑफिसर के शरीर पर गोलियों के निशान थे आतंकवादियों ने वीर के शरीर पर इतनी गोलियां बरसाई कि उसकी पहचान नहीं हो सकी । बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उनकी पहचान की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।पुलिस लाइन में सरकारी सम्मान के बाद शव को परिजनों को सौंपा दिया। पुलिस ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अभियान तेज कर दिया है।
