पंजाब रेल हादसा- आयोजन कमेटी का लेटर सामने आने के बाद मचा हड़कंप, कार्यक्रम की अनुमति मिली थी ! रिपोर्ट- नैना

नई दिल्ली 20 अक्टूबर बीपी रोज अमृतसर में हुए रेल हादसे को लेकर एक तरफ जहां पूरा देश स्तब्ध है वहीं इस मामले में जांच को लेकर रेल राज्य मंत्री ने साफ इंकार कर दिया है ।

रेल हादसे को लेकर एक पत्र सामने आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है । बताया जाता है कि दशहरा कमेटी में पत्र के जरिए पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। पुलिस ने भी दशहरा कार्यक्रम आयोजित करने की मंजूरी दी थी ।असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह में दशहरा कमेटी को दिए जवाब में कहा था कि पुलिस को कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है।

अब इस मामले में दशहरा कमेटी और पुलिस का पत्र सामने आने के बाद साफ हो गया है कि दशहरा कमेटी की ओर से स्थानीय प्रशासन को कार्यक्रम की जानकारी दी गई थी। पुलिस ने इस कार्यक्रम को लेकर एनओसी देने के बाद भी किसी प्रकार की सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया यह अपने आप में सवाल खड़ा करता है

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अमृतसर नगर निगम आयुक्त सोनाली गिरी के हवाले से कहा है कि नगर निगम ने ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी थी। गिरी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बड़े पैमाने का आयोजन किया गया था।

फोटो ए एन आई से साभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *