नई दिल्ली 19 अक्टूबर पंजाब में हुए रेल हादसे का मंजर देखकर अच्छे अच्छों का कलेजा कांप गया ट्रैक पर लाशें इतनी बुरी हालत में थी कि किसी का सर किसी के हाथ तो किसी के पैर गायब थे। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा मंजर दो शुभ फिल्मों में या किसी नरसंहार में देखने को मिलता है।
पंजाब के अमृतसर के चौड़ा बाजार के समीप हुए इस हादसे के समय लोग ट्रैक पर खड़े होकर रावण का पुतला जलते हुए देख रहे थे इस हादसे में 50 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है मरने वालों की संख्या बढ़ने का भी अनुमान है हादसा इतना दर्दनाक था कि लोग कह रहे थे इस मंजर को अमृतसर में आज तक नहीं देखा बताया जाता है कि शवों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है।
हादसे के बाद से लोगों में बेहद ही गुस्सा है उनका कहना था कि जब ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ थी तो रेल की रफ्तार कम होनी चाहिए थी पंजाब शासन ने मृतकों के लिए ₹500000 की घोषणा की है।
लोगों का कहना है कि इस हादसे के लिए प्रशासन और रेलवे दोनों जिम्मेदार हैं क्योंकि इनको ट्रेन आने के लिए अलार्म बजाना चाहिए था वहीं कुछ चश्मदीदों ने बताया कि हादसे की समय नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी भी वहां मौजूद थी जो घटना के बाद भाग कर सुरक्षित स्थान की ओर चली गई।
