नई दिल्ली 24 अक्टूबर मोदी सरकार के कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में आयुष्मान भारत योजना को प्रोत्साहन देने के लिए आशा सेविकाओं का निगरानी यात्रा भत्ता बढ़ा दिया गया। अब आशा सेविकाओं को ₹5000 से बढ़कर ₹6000 प्रतिमाह मिलेंगे इस प्रस्ताव का अनुमोदन मंत्रिमंडल के आर्थिक मामलों की समिति ने किया है ।
कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्टूबर 2018 से आशा सेविकाओं को निगरानी यात्रा भत्ते के तौर पर ₹250 तक की यात्रा की जगह ₹300 की यात्रा दिए जाएंगे। हर आशा सेविका हर महीने करीब 20 निगरानी यात्राएं करती है इसलिए उन्हें अभी तक ₹5000 तक निगरानी भत्ता मिल पाता था कैबिनेट के निर्णय के बाद यह ₹6000 तक पहुंच जाएगा।
इसके अलावा मंत्रिमंडल के समिति ने यूपी के बहराइच और खलीलाबाद के बीच नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। यह रेल लाइन भिंगा श्रावस्ती बलरामपुर उतरौला डुमरियागंज मेहदावल और बंसी से होकर गुजरेगी । इस बड़ी लाइन की कुल लंबाई 240 किलोमीटर के करीब होगी।
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उत्तर पूर्वी रेलवे का हिस्सा बनने जा रही यह यह रेल लाइन 2024- 25 तक बनकर तैयार हो जाएगी। योजना से जुड़ी निर्माण गतिविधियों के दौरान 57.6 लाख मानव दिवस के रूप में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे।।
