नई दिल्ली 24 अक्टूबर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 2 दिन के दौरे पर राजस्थान पहुंचे हैं । उन्होंने आज झालावाड़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद एक संकल्प रैली को संबोधित किया ।राहुल गांधी ने कहा कि कल रात चौकीदार ने सीबीआई डायरेक्टर को हटा दिया।
उन्होंने कहा कि कल रात क्या किया सुनिए, सीबीआई के डायरेक्टर राफेल के कागज मांगते हैं। इस पर चौकीदार ने उसे हटा दिया । चौकीदार ने राफेल सोलह सौ करोड़ रुपए में खरीदा । अनिल अंबानी की की जेब में 30000 करो रुपए डाले।
अपने चुटकियों वाले अंदाज में राहुल ने कहा कि मोदी जी ने कहा था कि दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे क्या किसी को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि सीबीआई की डायरेक्टर ने चौकीदार से जब राफेल की फाइल मांगी तो उसे हटा दिया । क्योंकि राफेल के कागज मांगना चौकीदार को अच्छा नहीं लग रहा था।
