झाँसी- यूपी भवन कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने झांसी में एक विवादित बयान दिया है उन्होंने कहा कि आत्महत्या करने वाले अधिकारी नंबर 2 की कमाई नहीं मिलने से परेशान थे। सिंध के इस बयान को लेकर राजनीतिक हलके में उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
यूपी भवन, कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रघुराज सिंह झांसी के सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से मुलाकात करते हुए कहा कि प्रदेश में जो अधिकारी और कर्मचारी आत्महत्या कर रहे है। वो अवैध कमाई के आदी थे।
पुरानी सरकारों मे ऐसे अधिकारियो ने खूब मलाई खयी। इस सरकार में खिचड़ी खाने को मिल रही है। अवैध कमाई हो नही पा रही है। जिसके चलते घूसखोर अधिकारियों के घरो में कलह हो रहा है। जिसके चलते अधिकारी और कर्मचारी सुसाइड कर रहे है। वहीं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री के इस बयान ने सुसाइड करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों की पीड़ा को बढ़ा दिया है।
बड़बोले दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने सुसाइड करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का जमकर मजाक उड़ाया।