कानपुर 8 अक्टूबर हवाई सेवा को देश के बड़े शहरों से जोड़ने की कवायद में आज कानपुर से मुंबई के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है स्पाइसजेट और एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से उड़ान की तैयारी पूरी होने के बाद अहिरवा एयरपोर्ट से दोपहर 2:00 बजे उड़ान भरी गई।
बता दें कि कानपुर से दिल्ली के बीच हवाई सेवा के सफल संचालन के बाद केंद्र और प्रदेश सरकार ने दूसरे महानगरों के लिए हवाई सेवा की क्या योजना तैयार की थी इसमें मुंबई और कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट का शेड्यूल तैयार किया गया इसमें सोमवार से मुंबई के लिए और 1 नवंबर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू होगी।
बताया जाता है कि आने वाले दिनों में वाराणसी जयपुर गुजरात भोपाल के अलावा दक्षिण भारत के कुछ महानगर भी सीधी हवाई सेवा से कानपुर से जुड़ जाएंगे।
कानपुर से दिल्ली के लिए चल रही हवा इस विभाग का आज से समय बदल दिया गया है अभिमान दोपहर 12:25 पर यहां से उड़ान भरेगा और 2:10 पर दिल्ली पहुंचेगा अभी यह विमान 1:30 पर यहां से होता था इसी तरह दिल्ली से यह विमान सुबह 10:50 और 12:05 पर कानपुर पहुंच जाएगा कानपुर से मुंबई के लिए शुरू हो रही विमान सेवा को देखते हुए समय में बदलाव किया गया है।
कानपुर-मुंबई फ्लाइट
2 बजे दोपहर में चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा
4:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा
मुंबई-कानपुर फ्लाइट
10:50 बजे सुबह मुंबई से यात्रियों को लेकर उड़ेगा विमान
1:15 बजे दोपहर में कानपुर पहुंचेगा हवाई जहाज।