नन्नू राजा के साथ-साथ लाखन सिंह कुशवाहा शिवपाल के सेक्युलर मोर्चा में
उरई। जनपद में समाजवादी पार्टी दिनों-दिन कमजोर होती जा रही है। जिसके दिग्गज नेता और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा ने अभी हाल ही में सपा छोड़ कर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सेक्युलर मोर्चा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के समक्ष सदस्यता ग्रहण की थी जिन्हें सेक्युलर मोर्चा का झांसी मण्डल प्रभारी बनाकर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।
आज मोर्चा के झांसी मण्डल प्रभारी विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा ने सपा के कद्दाबर नेता एवं कुशवाहा समाज में मजबूत पकड़ रखने वाले लाखन सिंह कुशवाहा को अपने साथ लखनऊ ले जाकर सेक्युलर मोर्चा प्रमुख शिवपाल यादव ने मुलाकात करवाने के साथ ही सेक्युलर मोर्चा की विधिवत सदस्यता ग्रहण करवाई।
इस दौरान सेकयुलर मोर्चा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने लाखन सिंह कुशवाहा को जनपद जालौन की कमान सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने की बात कही है। दूरभाष पर बात करने पर लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि मोर्चा सुप्रीमो शिवपाल सिंह ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौपी है उसका बखूबी निर्वाहन करेंगे साथ ही संगठन को जनपद खड़ा करने में किसी भी प्रकार कोई कोरकसर बाकी नहीं छोड़ रखेंगे उन्होंने कहा कि सपा के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता जल्द ही मोर्चा में शामिल होंगे।