उरई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामअनुग्रह राजावत ने मंगलवार को अपनी कार्य समिति के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। इसमें 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, कोषाध्यक्ष और 6 मंत्री बनाये गये हैं।
घोषणा के मुताबिक वीर प्रताप सिंह कालपी, शशांक खरे उरई, रामजोत गुर्जर उरई, लकी त्रिपाठी कालपी, आकाश राजपूत उरई और आदर्श सोनकिया उरई उपाध्यक्ष, विवेक कुशवाहा जखा कालपी और नीरज दुबे कैथेरी महामंत्री, अंकित गुप्ता कोषाध्यक्ष, मोनू पांडेय माधौगढ़, प्रशांत कश्यप माधौगढ़, अनूप सेंगर कालपी, सौरभ द्विवेदी कालपी, अंकुर सिंह जायघा और पवन पटेरिया मंत्री, भूपेंद्र दोहरे कालपी कार्यालय प्रभारी और मनोज यादव उरई मीडिया प्रभारी बनाये गये। कार्य समिति में विकास दुबे धंतौली, धीरज निरंजन माधौगढ़, ओम प्रकाश पाल माधौगढ़, शैलेंद्र राजपूत उरई, कौशल पांडेय माधौगढ़, मोहित परमार माधौगढ़, हिमांशु चिरवारिया माधौगढ़ और अंकुर मिश्रा माधौगढ़ कार्य समिति के सदस्य बनाये गये।