मी टू अभियान- पत्रकार प्रिया रामानी के खिलाफ एमजे अकबर ने मानहानि का केस किया,रिपोर्ट-नैना

नई दिल्ली 15 अक्टूबर मी टू अभियान के घेरे में आए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजी अकबर ने भारत लौटने के बाद आज पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है।
एमजे अकबर ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

आईपीसी की धाराओं में दोषी पाए जाने पर 2 साल की सजा का प्रावधान है। एमजे अकबर ने लॉ फर्म कंजर वाला एंड कंपनी के जरिए पत्रकार प्रिय रवानी पर केस फाइल कर आया है ।यहां पर गौर करने वाली बात यह है कि खुद वकील कंजर वाला के खिलाफ एक महिला वकील ने सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लगा रखा है।
एमजे अकबर ने प्रिया रामानी के खिलाफ दायर केस में कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। यह एजेंट से प्रेरित हैं। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं और 2016 में उन्हें मंत्री बनाया गया ।इन आरोपों के बाद उनकी छवि को धक्का पहुंचा है।
एमजे अकबर ने कहा कि महिला पत्रकार के इस तरह के आरोप लगाकर ट्वीट करके और आर्टिकल पब्लिश करा कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया है ।याचिका में कहा गया कि उन पर लगाए गए आरोपों से न केवल उनकी बदनामी हुई, बल्कि सालों की कड़ी मेहनत के बाद स्थापित सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है ।एमजे अकबर ने अपनी याचिका में 6 गवाहों का भी जिक्र किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *