नई दिल्ली 25दिसम्बरः पुणे सिकंराबाद एक्सप्रेस क्यो प्लेन जैसी है। इसकी खासियत हम आपको बताते हैं।
क्रिसमस और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर चलायी गयी इस गाड़ी मे एलईडी, वाईफाई के साथ तमाम खूबियां हैं।
इसमे नये कोच भी जोड़े गये हैं। आधुनिक सुविधओ से लैस ट्रेन किसी प्लेन से कम नहीं है।
कोच मे सीटिंग और लाइटिंग बिल्कुल हवाई जहाज की तरह है। इसमे जीपीएस सिस्टम लगा है, ताकि यात्रियो को आने वाले स्टेशन की जानकारी हो सके।
पुणे और सिकंदराबाद शहरो के बीच 1194 किमी का सफर अब और सुहाना व आरामदायक हो जाएगा।
इस नए रूप वाली ट्रेन में 9 ac चेयर कार, एक एग्जीक्यूटिव चेयर कार और एक अनुभूति कोच आज से लगाया गया है. पुणे सिकंदराबाद के बीच का सफर लगभग आठ घंटो का होता है.