पटना 30 दिसम्बरः लड़की से छेड़खानी करने वाले एक मनचले को लड़की की मां ने जो सबक सिखाया, उससे मनचले के परिवार वाले भी नाराज नहीं हुये। लड़के के परिजन उसकी हरकत पर शर्मिन्दा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मामला नालंदा जिले के बिहार शरीफ का है जहां घर में अकेली लड़की देख मनचला घुसा और उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम देने लगा।
तभी आस पड़ोस के लोगों ने खिड़की से उसकी हकीकत देखी और मामले की जानकारी लड़की के मां को देते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
लड़की की मां और पड़ोसियों ने लड़के की लाठी-डंडों से जमकर धुनाई की। मारपीट के कारण आरोपी बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे छुड़ाते हुए नज़दीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहे हैं।
अस्पताल में उसके परिवार वालों को भी बुलाया गया है। उसके मां बाप अपने बेटे की करतूत पर काफी शर्मिंदा है उनका कहना था कि कोचिंग जाने के बहाने लड़के की इस तरह की हरकत से वह अंजान थे।