नई दिल्ली 17 जनवरीः आरबीआई ने आज एक बार फिर कहा कि दस रूपये के सिक्के हर हाल मे वैध है। सिक्के की 14प्रकार की डिजाइन बाजार मे हैं।
आज बुधवार को फिर से RBI ने ऐसा बयान जारी किया है। बता दें कि यह बयान उन कई रिपोर्टों के बाद आया है कि लेनदेन के दौरान इन सिक्कों को खारिज किया जा रहा था।
RBI ने एक बयान में कहा, ‘अभी तक, भारतीय रिजर्व बैंक ने 14 डिजाइनों में 10 सिक्के जारी किए हैं और जनता को उनकी विशिष्ट विशेषताओं के बारे में सूचित किया गया है।
ये सभी सिक्के लीगल टेंडर हैं और लेनदेन के लिए स्वीकार किए जा सकते हैं।’ सरकार के टकसालों द्वारा बनाए गए सिक्कों में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों के विभिन्न विषयों को प्रदर्शित करने के लिए विशेष विशेषताएं हैं और समय-समय पर सर्कुलेशन में डाल दिया जाता है।