जालौन- दबंगों ने पत्रकार को जान से मारने की धमकी दी, रिपोर्ट- अवनीत गुर्जर

जालौन । पोर्टल पत्रकार के साथ गांव के दवंगों द्वारा गालीगलौज करने तथा जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की है ।
शहजादपुरा निवासी पोर्टल पत्रकार राहुल राजावत पुत्र विक्रम सिंह ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की है कि 17 अक्टूबर दिन बुधवार को गांव में मंदिर पर बैठा था तभी वहां गांव के मोहित सेंगर आ गये तथा गालीगलौज करने लगे तथा मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपित के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *