झांसी आज दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया ।इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर कन्या भोज भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया इस दौरान नगर के अनेक समाजसेवी होने प्रसाद वितरण कराया।
मानिक चौक स्थित दयासागर कंपाउंड में समाजसेवी मन मोहन गेड़ा ने प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने सभी नगर वासियों को दशहरा की शुभकामनाएं भी दी। प्रसाद वितरण के दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
इसके अलावा बड़ा बाजार, सिपरी बाजार, नंदनपुर नगरा आदि स्थानों पर भी भंडारे एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।
