झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में कटरा में आज दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया । बताया जाता है कि गोली लगने से एक युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा में रहने वाले 28 साल के अभिषेक बाजपाई आज तालाब पर गया हुआ था । यह साफ नहीं हो सका है कि वहां गोली कैसे चली, लेकिन गोली चलने की आवाज सुनकर वहां सनसनी फैल गई ।
वहां पर मौजूद लोगों ने घायल अभिषेक को खून से लथपथ पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी । जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अभी ये नही बता पा रही है कि गोली चली कैसी क्या अभिषेक ने खुद को गोली मारी या किसी विवाद के बाद गोली चली? पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
