झाँसी। मार्केटसंवाद में प्रकाशित खबर के बाद पुलिस ने छेडखानी वाले वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक युवक को बंदी भी बनाया है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमे लगभग आधा दर्जन लोग लड़के और लड़की को पकड़ने में बाद मारपीट करते और लड़की को जबरन जंगल में झाड़ियों के पीछे ले गये।
लड़की अपनी इज्जत के लिए चीखती-चिल्लाती रही लेकिन लड़कों को रहम नहीं आया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियों के चित्र को मार्केटसंवाद ने समाचार प्रकाशित किया। खबर को पुलिस ने संज्ञान में लिया औऱ पीड़िता को खोज निकाला।
पुलिस के अनुसार यह वीडियो 12 जुलाई का चिरगांव कस्बे का है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता 12 जुलाई को अपने घर से मां को खाना देने जा रही थी। तभी किशन नाम का लड़का उसे अपने साथ सुल्तानपुरा की ओर ले गया।
पुलिस के अनुसार उसने अपने दो साथियों को बुला लिया। इसी दौरान गांव के लड़के आ गये और उन्हें पकड़ लिया। लड़की ने शर्मदिंगी के कारण परिवार में यह बात नहीं बतायी , लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत के आधार पर किशन नाम के युवक समेत तीन लोगों के खिलाफ किया धारा 363,354 डी 506 व 7/8 और 721 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी किशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
हालांकि पुलिस की कार्यवाही को लेकर सवाल भी उठ रहे है