झांसी। आज उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा, झांसी के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष में ओम शांति नगर के पार्क में बेटियों को सम्मानित किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष माला महरोत्रा ने की
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय पटवारी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने दीप पूजन एवं सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण पर कर किया, बेटी दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि अब तो बेटियों के लिए केंद्र सरकार ने भी नया कानून बना दिया है अगर देश में बेटियों का सम्मान रहेगा तो देश का सम्मान और गौरव अपने आप बढ़ेगा
इस उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताएं की गई बेटियों को दुपट्टा एवं तिलक लगाकर मुख्य अतिथि एवं विषय अतिथियों ने सम्मानित किया इस अवसर पर बेटियों को उपहार भी वितरित किए गए !
महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने कहा कि बेटियों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है हमें हर क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़कर देश को आगे बढ़ाना है इस अवसर पर संजना पटवारी,पूजा चतुर्वेदी, रामेंद्र पाल,रितु पांडे, प्रियंका निधि, वंदना खट्टर आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रियंका गोस्वामी एवं आभार प्रेमलता सेन ने व्यक्त किया
