*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित, होली मिलन समारोह में हुए रंगारंग कार्यक्रम !*
झांसी आज उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वावधान में होटल बुंदेलखंड प्राईड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ, इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने की !
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवा का श्रीमती अनुराधा शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुनीता शर्मा धर्मपत्नी सदर विधायक, संजय पटवारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल, नीति शास्त्री समाजसेविका, डॉ. सविता दुबे पूर्व सीएमओ, जिज्ञासा तिवारी अध्यक्ष बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा महिला विंग, एवं कुलदीप सिंह दांगी प्रदेश महामंत्री कैट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया !
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुए समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं चंचल पाठक, शिवानी अग्रवाल, रजनी बाला,प्रतिभा डोंगरे, नूपुर कपूर को सम्मानित किया !
इस अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत महिला व्यापार मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नित्य प्रस्तुत कर फूलों की होली खेली !
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से . उपस्थिति रही संरक्षिका श्रीमती संजना पटवारी, रितु पांडे, मेघा तिवारी, संध्या सिंह, अमृता गावड़े, अनीता नरवरिया, दीपा सिंह ,रूबी सलूजा, सरला वर्मा, सीमा दुबे, अंजू सिंह ,संगीता सेन, शोभा निगम ,ममता, मधु झा ,रजनी भारती ,रामेंद्र पाल ,दीपा श्रीवास्तव, सीमा
कार्यक्रम का संचालन. किरण लता ने किया. एवं आभार कीर्ति सक्सेना ने… व्यक्त किया !
भवदीय
माला मेहरोत्रा
महानगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल
