अज्ञात वाहन के चपेट में आकर 4 जानवरों की हुई मौत, रिपोर्ट -राजेश शिवहरे

अनूपपुर (मध्य प्रदेश राजेश शिवहरे) जैतहरी रोड पर न्यायालय के सामने कल रात को 2 गाय एव 2 बैल
किसी भारी वाहन से टक्कर हो जाने के कारण मौत के गाल में समा गए, इन दिनों अनूपपुर जैतहरी रोड पर तीव्र गति एव लापरवाही पूर्ण तरीके से वाहन चलाते हुए भारी वाहनो का आवागमन हो रहा है, जिससे आए दिनों किसी ना किसी की दुर्घटना मे या तो घायल हो रहे हैं, कई लोग तो मौत के आगोश में भी.समा गए है,(जिसमें तहसील के सामने अभी कुछ महा पूर्व एक भाई बहन की मौत भी हो चुकी है ) आए दिन सड़कों पर बेजुबान जानवर घायल हो रहे हैं या मौत हो रही है ।
गाय पालने वाले जब तक दूध देती है तब तक उसको अपने घर में रखते हैं, जब गाय दूध देना बंद कर देती है या बैल काम करने में अक्षम हो जाने पर उस सड़कों पर छोड़ देते हैं ऐसे ही मरने के लिए, ऐसे लोगों पर भी प्रशासन को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए जिनके जानवर सड़कों पर पाए जाने पे उनके ऊपर भी।
न्यायालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से देखकर जिन गाड़ियों ने इन बेजुबान जानवरों को मौत के घाट उतारा है उनके खिलाफ उचित कार्यवाही करें पुलिस प्रशासन।
एवं भारी वाहनों को गति में लगाम लगाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *