कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है, लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि आज देश में एक-दूसरे को आपस में लड़वाया जा रहा है. पार्टी के अधिवेशन में बतौर अध्यक्ष राहुल गांधी का ये पहला भाषण था. वहीं दोपहर तीन बजे सोनिया गांधी ने भी अधिवेशन को संबोधित किया.
अधिवेशन में सोनिया गांधी बोलीं कि परिस्थितियों ने मुझे ऐसी दुनिया में आने को प्रेरित किया, जबकि मैं इस दुनिया में आना नहीं चाहती थी. 2003 में हमने सामान विचार वाली पार्टियों के साथ काम करना शुरू किया और 2004 में उसका रिज्ल्ट हमें मिला. पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की नेतृत्व हमारी 5 सालों की मेहनत ने हमें 2009 में और बड़ी जीत दिलाई. यूपीए सरकार में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ी. सोनिया बोलीं कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस राहुल गांधी के साथ मिलकर आगे बढ़े.
सोनिया ने कार्यक्रम में कहा किराहुल ने चुनौतीपूर्ण समय में ज़िम्मेदारी संभाली है. हम सभी को निजी अहम और आकांक्षाओं को किनारे रखकर एकजुट होकर राहुल का साथ देना होगा. सोनिया के अनुसार कांग्रेस एक दल नहीं, एक सोच है, आंदोलन है. हमारे जीवन का अंग है कांग्रेस, इसमें सबको जगह है. पार्टी नए अध्यक्ष के साथ ऐसी पार्टी बने जो देश दुनिया का एजेंडा तय करे, सभी वर्गों की उम्मीदों को पूरा करे. 40 साल पहले इंदिरा जी ने चिकमंगलूर में सब बदल दिया था.
