अनंत दो सहयोगगियो के साथ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, 80 गिरफ्तार

पटना | जन स्वराज पार्टी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार बाहुबली नेता अनंत सिंह को उनके दो सहयोगियों के साथ रविवार को अदालत ने 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भेज दिया| कोर्ट के आदेश के बाद तीनों को बेउर जेल भेजा गया| मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह के साथ ही मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया गया था|
पुलिस ने अनंत सिंह को अचार संहिता उल्लंघन के मामले में भी आरोपी बनाया है, क्योंकि वारदात वाले दिन उनके काफिले में 50 गाड़ियों की बात उन्होंने खुद स्वीकार की थी| दुलारचंद की हत्या और मोकामा में हिंसा मामले में पुलिस 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है| डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल हथियार अभी तक बराबर नहीं हुए हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *