अपने बयान से पलटी मीरा यादव कहा- मैंने नहीं घोटा गला, खुद फांसी लगाकर दी जान रिपोर्ट रिंकू

लखनऊ 22 अक्टूबर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति रमेश यादव के बेटे की हत्या का मामला उलझता जा रहा है। पहले यह खबर आ रही थी कि अभिजीत का गला उसकी मां मीरा यादव ने घोटा, लेकिन कुछ घंटे बाद मीडिया में मीरा यादव ने कहा कि उसने बेटे का गला नहीं दबाया।
बेहद हाई प्रोफाइल में इस मामले में सोमवार सुबह मीरा यादव ने पुलिस के सामने यह बात कही थी कि उसने ही अपने बेटे को चुन्नी से गला घोट कर मार डाला, लेकिन कुछ घंटे बाद ही कोर्ट में पेशी हुई तो सभी बातों से मुकर गई ।

कोर्ट में मीरा ने कहा उसने अपने बेटे को नहीं मारा है बल्कि उसने खुद फांसी लगाकर अपनी जान दी है मीरा यादव के लगातार बयान बदल रहे हैं जिससे मामला फंसता जा रहा है।

आपको बता रहे हैं कि आज सुबह ही मीरा यादव ने पुलिस के सामने कहा था कि उसने अपने चुन्नी से अभिजीत का गला घोटा था मीरा के बेटे ने ही उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

मीरा के बदल रहे बयान और इस कांड में आ रहे नए मोड़ के बाद यह कहना मुश्किल हो रहा है कि आखिर अभिजीत की हत्या कैसे हुई अब यह मामला पुलिस के लिए और उलझता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *