झांसी उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पटवारी ने बताया है कि लंबे समय से व्यापार मंडल विधिक माप विज्ञान विभाग लखनऊ से व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए मांग कर रहा था, कि उद्यमी एवं व्यापारियों को वजन तोलने के बाट या यंत्र (मशीन) सत्यापन हेतु विभाग के चक्कर लगाना पढ़ते थे एवं अनावश्यक परेशान होना पड़ता था, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की थी कि व्यापारियों के यह सुविधा ऑनलाइन कर दी जाए, जिससे कि व्यापारी अपनी फीस एवं सत्यापन ऑनलाइन कर सके, जिससे कि वजन तोलने के बाट एवं यंत्र का सत्यापन ऑनलाइन किया जा सके !
इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश लखनऊ विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि 1 सितंबर से शत शतप्रतिशत ऑनलाइन सत्यापन की सुविधा का व्यापारियों लाभ ले सकेंगे !
व्यापारियों के सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार द्वारा व्यापारिक हित में एक अच्छा निर्णय लिया गया है इससे व्यापारियों का समय भी बचेगा एवं व्यापारियों का उत्पीड़न भी रुकेगा !
