लखनऊ 24 नवंबर। विश्व हिंदू परिषद के रविवार को भक्तमाल की बगिया में विराट धर्म सभा के आयोजन में अयोध्या को चर्चा में ला दिया है । राम मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर जहां आर एस एस और अन्य संगठन पूरा जोर लगा रहे हैं तो वहीं शिवसेना ने भी उद्धव ठाकरे की एंट्री के साथ अपने तेवर साफ कर दिए हैं।
शिव सैनिकों का अयोध्या पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है । मुंबई से 22 बोगी की ट्रेन में करीब 3000 सैनिक अयोध्या पहुंचे हैं। सभी मुंबई के थाने जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
शिव सैनिकों के ट्रेन से उतरते ही पूरा स्टेशन परिसर जय शिवाजी जय भवानी के नारों से गूंज उठा। शिव सैनिकों का कहना है कि हम सभी प्रधानमंत्री मोदी को जगाने आए हैं अगर मोदी मंदिर निर्माण को लेकर कोई फैसला नहीं लेते हैं, तो शिवसैनिक राम मंदिर बनाने में खुद सक्षम हैं।
वहीं संघ और विहिप धर्म सभा को ऐतिहासिक बनाने में पूरी ताकत लगा दी है। सभा में करीब दो लाख राम भक्तों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है । इसको लेकर भी प्रसंग सहित भाजपा की पूरी ताकत से लगी हुई है धर्म सभा के लिए करीब 960000 वर्ग फीट का मैदान बनाया गया है।
इस समय अयोध्या में हर तरफ राम भक्तों का जमावड़ा नजर आ रहा है पुलिस और प्रशासन के लिए शांति व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है । प्रशासन के सामने सबसे बड़ी मुश्किल रविवार को होने वाली धर्मसभा है । जानकार मान रहे हैं कि 25 नवंबर को धर्म सभा में राम मंदिर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।
