लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुर खीरी में एक मॉल के उद्घाटन समारोह के समय मीडिया से बात करते हुए कहा कि दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर का निर्माण करने से नहीं रोक सकती है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में बाबर के नाम की एक भी नहीं लगने देंगे मौर्य रविवार को शहर में फन मॉल का उद्घाटन करने आए थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ने राम मंदिर मुद्दे पर यह बात कही।
केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी का बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि जो जनेऊ धारण करके हिंदू समाज को धोखा देने का काम कर रहे हैं उनकी असलियत की पहचान देश की जनता को हो गई है।
मौर्य ने कहा कि कांग्रेसी इस बात का जवाब दें कि वह राम मंदिर मुद्दे की सुनवाई 2019 में क्यों करना चाह रही है। हालांकि वो अध्यादेश के सवाल को टाल गए उन्होंने यह भी नहीं बताया कि राम मंदिर का निर्माण किस तारीख से शुरू होगा।
उनके साथ सुनील बंसल समेत अन्य बड़े भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
