अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव, रिपोर्ट- रिंकू

लखनऊ 3 नवंबर अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चल रही उठापटक के बीच खबर आ रही है कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण की योजना बनाई गई है ।।इस प्रतिमा की लंबाई 151 मीटर हो सकती है । संभवत योगी आदित्यनाथ भगबान राम की इस प्रतिमा के निर्माण का एलान करेंगे।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई भाषा से बातचीत में अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है। संभव है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी उस जगह का चुनाव मिट्टी परीक्षण के बाद किया जाएगा। संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा बनाए जाने की संभावना है । अधिकारी दो तीन स्थलों का मुआयना कर चुके हैं जिसमें जो अच्छी जगह लगेगी वहां प्रतिमा का निर्माण किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ योगी आदित्यनाथ राम मंदिर को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *