अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम.

दिल्ली*

*CM केजरीवाल से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर*

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम.

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) मौजूद है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल के आवास पर मौजूद है.

#WATCH दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने कहा, “यह स्पष्ट है कि ईडी और बीजेपी अदालतों का सम्मान नहीं करते हैं। अगर ऐसा होता तो वे आज ही अरविंद केजरीवाल के आवास पर छापा मारने नहीं आते… यह एक राजनीतिक साजिश है और वे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए यहां आए हैं…”

#WATCH दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जिस तरह से पुलिस सीएम के घर के अंदर है और किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं है, उससे लगता है कि सीएम आवास पर छापा मारा गया है। ऐसा लगता है कि सीएम को गिरफ्तार करने की तैयारी है।”

*दिल्ली। केजरीवाल की लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट पहुंची*

हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे केजरीवाल।HC के फैसले के खिलाफ SC जाएंगे केजरीवाल के वकील। सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे वकील.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *