अली की सुरक्षा में छुप मिलने पर निरीक्षक निलंबित, पांच सिपाहियों को नोटिस

झाँसी| नैनी जेल से झांसी जेल बदली के दौरान माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद की अली अहमद की सुरक्षा में चूक उजागर होने के बाद सुरक्षा में तैनात निरीक्षक अशोक कुमार को निलंबित कर दिया जबकि जेल में तैनात पांच सिपाहियों से जवाब तलब किया गया है|
1 अक्टूबर को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से अली को झांसी जेल लाया गया था| अली के यहां पहुंचते ही उसकी सुरक्षा घेरा धराशाई हो गया था| उसके पिता अतीक अहमद एवं चाचा अशरफ की हत्या भी भीड़ के बीच मौजूद हत्यारो ने कर दी थी| इसके बाद से प्रशासन खास सतर्कता बरत रहा था लेकिन झांसी में सुरक्षा इंतजाम धरे रह गए| शासन ने सुरक्षा की गंभीर चूक पर जेल अफसरों सी भी जवाब तलब किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *