आँखों में यादें, दिल में सपनो के साथ हुआ बारहवीं क्लास का विदाई समारोह
आज मॉडर्न ग्रुप ऑफ स्कूल के सिविल लाइन, झोकनबाग, जेल चोराहा एवं कोछाभांवर, कानपुर रोड कैम्पस मे कक्षा बारहवीं का विदाई समारोह फेयरवेल पार्टी का आयोजन मॉडर्न ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स झाँसी के संस्थापक कैप्टन अरविंद विश्वनाथन एवं संस्थापिका श्रीमती शान्ति विश्वनाथन के करकमलों से दीपप्रज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ l
रंगारंग समारोह जिनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैंप वॉक और स्मृति चिह्न वितरण के साथ पंजाबी डांस, वेस्टर्न डांस, क्लासिकल संगीत के साथ कत्थक नृत्य के द्वारा बच्चो ने विदाई गीत गा कर उपस्थित अपार जन समूह की आखों मे अश्रु ला दिए वहीं ग्रुप के चेयरमेन डॉ0 रोहिन विश्वनाथन एवं चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन ने बच्चों को केंडिल पास करा कर अपने दायित्वों को जूनियर क्लास को प्रेषित किया साथ ही उन्हें कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
मॉडर्न स्कूल झोकन बाग कैम्पस मे
मिस्टर मॉडर्न स्कूल – कृष्णा यादव के साथ बेहतरीन पोशाक उत्कर्ष, बेस्ट ड्रेस अनुग्रग
व मिस मॉडर्न स्कूल – राधिका के साथ बेहतरीन स्माइल तान्या शाक्य
को क्राउन एवं शेशे पहनाकर सम्मानित किया साथ ही सभी छात्र – छात्राओ को उत्क्रस्ट सेवाए देते हुए अपना, संस्था व समाज का नाम रोशन करने की शुभकामनाए प्रेषित की साथ ही बच्चों को बोर्ड परीक्षा (एक्जाम) के लिए उत्साहवर्धन किया l
वहीं कानपुर रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रंगारंग कार्यक्रम के साथ कठिन प्रतियोगिता के परिणाम स्वरूप
मिस्टर मॉडर्न पब्लिक स्कूल – प्रांजल सिंह के साथ बेहतरीन पर्सनाल्टी, प्रकृति सिंह
मिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल – सारिका सिद्धार्थ के साथ अनुष्का प्रजापति बेस्ट वॉक स्टायलिश लूक पल्लवी पाल
को क्राउन एवं शेशे पहनाकर मॉडर्न ग्रुप के प्रबन्ध निर्देशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं ग्रुप डायरेक्टर श्रीमती रत्ना विश्वनाथन (शुक्ला) जी ने सम्मानित किया साथ ही छात्र – छात्राओ को बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन और जीवन में सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। एवं धेर्य एवं प्रगतिशील कार्य करने हेतु प्रेरित किया साथ ही स्कूल प्रशासक श्रीमति पूनम निगम ने बच्चों को तनाव रहित रहते हुए परीछा की तैयारी करने की प्रेरणा दी l
इस अवसर पर स्कूल प्रशासक अतिशय मिश्रा ने अपने उद्बोधन मे प्रेम की भावना ओर सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ आगे बढ्ने के लिए प्रेरित किया व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये प्रदान की l वही अनिल पाण्डेय प्रबंधक मॉडर्न ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स झाँसी द्वारा उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया ऑर कहा कि यह आयोजन छात्रों को भावभीनी विदाई और नई चुनौतियों के लिए प्रेरित करता है। यह आयोजन छात्रों के लिए स्कूली जीवन का अंतिम पड़ाव और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक होता है।
आँखों में यादें, दिल में सपनो के साथ हुआ बारहवीं क्लास का विदाई समारोह
