आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायत निस्तारण में झांसी पुनः अव्वल रहने पर पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी का किया सम्मान

झांसी।
मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में प्रो. ज्योति वर्मा की अध्यक्षता व अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व रन्जना उपाध्याय के समन्वयन में आज संस्थान प्रतिनिधि मण्डल द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक मान. केशव कुमार चौधरी को शॉल व श्रीफल के साथ पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
आरम्भ में आई जी आर एस पोर्टल पर शिकायतों के सम्बन्ध एवं उनके निस्तारण में पुलिस द्वारा की जा रही प्रक्रिया पर सन्तोष व्यक्त करते हुए प्रतिनिधि मण्डल द्वारा भविष्य में भी शत प्रतिशत निस्तारण हेतु आशा करते हुए धन्यवाद दिया गया। तदोपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक झांसी मान. केशव कुमार चौधरी को शॉल ओढ़ाकर श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ सदस्य पुरूषोत्तम अग्रवाल , बेटी बचाओ के मुन्ना भईया साहू व सचिव अनिल कुमार साहू विशेष रुप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *