खरगोन, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक और व्यक्ति(कांग्रेस पार्टी के) ने कहा कि कांग्रेस पर मुस्लिम लीग और माओवादियों ने कब्ज़ा कर लिया है। तीसरे ने कहा, कांग्रेस के शहज़ादे का इरादा राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का है। चौथे व्यक्ति ने कहा ये लोग पिछले दो साल से एक बड़ी साजिश से निकल कर आए, कांग्रेस में चर्चा हुई है मोदी को झूठे आरोप में फंसाओ, इसलिए आज कल संविधान को लेकर झूठ फैलाया जा रहा है।”
खरगोन, मध्य प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस की नज़र आपकी कमाई और आपके आरक्षण पर पड़ी है। वह किसी न किसी बहाने आपकी संपत्ति भी लूटना चाहते हैं और आपके आरक्षण पर भी डाका डालना चाहते हैं। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस SC-ST-OBC के हक का आरक्षण धर्म के आधार पर लूट चलाकर बांटना चाहती है।”
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “कर्नाटक में हमें बहुमत मिलेगा। ऐसी रिपोर्ट हमें आज हमारे कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने दिया है…हैदराबाद में भी अच्छी स्थिति है और बेंगलुरु में भी देखा जा रहा है, फाइनल डाटा मिलेगा तब हम बता पाएंगे।…..बीजेपी को रोकने के लिए जितना नंबर होगा वो नंबर हम देंगे। ”
सैफई, इटावा (यूपी): समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अखिलेश यादव ने कहा, “हमें उम्मीद है कि चुनाव आयोग जो-जो शिकायतें आ रही हैं उस पर कार्रवाई करेगा। कई जगहों पर सुनने में आ रहा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता, नेता बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं। मैंने यहां एक अधिकारी को देखा जो लोगों को गाली दे रहा था… मैं मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने और इस सरकार को हटाने की अपील करूंगा…”
