झाँसी |चर्चित हत्याकांड अरविन्द यादव मामले में मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान रिंकू यादव के कोर्ट में आत्म समर्पण कर देने से पुलिस को खासी किरकिरी झेलनी पड़ी |पूर्व प्रधान की गिरिफ्तारी के लिए पुलिस ने एसओजी, सर्विलांस समेत कुल आठ टीमों को मैदान में उतार रखा है |
उसकी सुरागकशी के लिए पुलिस टीम मध्य प्रदेश में ख़ाक छानती रही लेकिन, आखिरकार मुख्य हत्यारोपी पुलिस के हाथ न आकर सीधे कोर्ट पहुंचकर आत्मसमर्पण करने में कामयाब रहा |
आठ सितम्बर को बेहद दुस्साहक तरीके से भोजला गांव के बाहर बाइक सवारों ने डेरी संचालक अरविन्द यादव को उसकी पत्नी संगीता के सामने ही गोली से भूनकर हत्या कर डाली थी |संगीता ने उस दौरान मुख्य आरोपी के तौर पर पूर्व पप्रधान रिंकू यादव का नाम लिया था |
उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी थी |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
आठ टीमे, 37 दिन से तलाश, फिर भी चकमा खा गयी जिले की पुलिस
