झांसी, 09 नवंबर 2023, आरोग्य भारती झांसी द्वारा, माधव स्मृति सदन, झोकन बाग, झांसी में धनतेरस पर्व की पूर्व संध्या पर “भगवान धन्वंतरि का प्राकट्योत्सव” डॉ. संजय शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने भगवान धन्वंतरि का पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात प्रांतीय सदस्य श्री अरविंद पांडे जी ने प्राकट्य उत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अमृत प्राप्ति के लिए देवताओं और दानवों के द्वारा समुद्र मंथन किया गया था। तब एक-एक करके उससे क्रमशः चौदह रत्नों की प्राप्ति हुई थी। समुद्र मंथन के बाद सबसे अंत में अमृत की प्राप्ति हुई थी। कथा के अनुसार भगवान धन्वंतरि समुद्र से अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। जिस दिन भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, इसलिए धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि के पूजन का विधान है।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के सचिव श्री नवीन चंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्री बी.एन. शर्मा, मीडिया प्रभारी डॉ. हेमंत पटसरिया, उपाध्यक्ष डॉ. दीपक सिंह, डॉ. केदार सेठ, आदि उपस्थित रहे।
*
*******************************************
आरोग्य भारती द्वारा “भगवान धनवंतरि का प्राकट्योत्सव” मनाया गया
