इटावा: 6 फीट के नाग ने निगली 3 फीट लम्बी नागिन,विचित्र दृश्य देख फैली दहशत, रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा

इटावा । सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र के अन्तर्गत धनंजय पुरम कॉलोनी में एक घर के बाहर 6 फीट लम्बा नाग और लगभग 3 फीट लम्बी नागिन के एक जोड़े को देखकर मोहल्ले में दहशत मच गई। ऐसा विचित्र नजारा इससे पहले कभी कहीं देखा नहीं गया। हुआ यूं कि वहां एक 6 फीट लम्बे स्पेक्टिकल कोबरा सर्प को मोहल्ले वालों ने एक घर के बाहर घास के पास बैठे देखा जो कि दूसरे सर्प को काफी देर से अपने मुंह में दबाए बैठा था। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वह दूसरे छोटे सांप को अपने मुंह में दबाये हुए था। तभी मोहल्ले के निवासी नरेंद्र सिंह ने सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को सूचना दी, जिसके बाद डॉ आशीष ने मौके पर जाकर नाग नागिन के उस जोड़े को सुरक्षित रेस्क्यू कर सभी मोहल्ले वालों को भय मुक्त कर दिया,साथ ही दोनों सर्पों को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी के दिशा निर्देशन में प्राकृतवास में ले जाकर छोड़ दिया।

– रिपोर्ट, अजय कुमार सिंह कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *