Headlines

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा शामेनेई पर अमेरिका का एक अरब डॉलर का इनाम, घोषित किया वांछित

*1.* ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा शामेनेई पर अमेरिका का एक अरब डॉलर का इनाम, घोषित किया वांछित।

*2.* बिहार: RS चुनाव से पहले सीमांचल में हलचल, मनोहर प्रसाद सिंह सहित 3 कांग्रेस विधायकों के NDA में जाने की चर्चा।

*3.* आज PM मोदी की ब्रिगेड सभा में डॉ. नारायण बंद्योपाध्याय थाम सकते BJP का झण्डा, मिला है जनसभा में आने का निमंत्रण।

*4.* कोलकाता के विभिन्न स्थानों पर लगे काले रंग के ‘गो बैक’ मोदी के होर्डिंग्स, लिखा-बकाया 1 लाख 90 हजार करोड़ दें, बंगाल का अपमान बंद करें।

*5.* ब्रिगेड की जनसभा का सुरक्षा का भार ADG कोस्टल पर, करीब 3000 पुलिस की तैनाती, 4 से 5 सेक्टरों का दायित्व संयुक्त कमिश्नर समकक्ष पद के ऑफीसरों पर, कई सेक्टर पर डिप्टी पदमर्यादा के अधिकारी तैनात।

*6.* SIR: कल तक 60 लाख लंबित मामलों में से 15 लाख का हुआ निपटारा, ओडिशा-झारखंड से आये जजों ने की जांच।

*7.* PM मोदी की सभा स्थल के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी, ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित, ऊंची इमारतों से दूरबीन के माध्यम से होगी निगरानी।

*8.* बालूरघाट में ज्यादा कमीशन के लालच में डियर लॉटरी टिकट के नाम पर धड़ल्ले से जाली टिकट बिक्री का आरोप, SP से व्यवसायियों की शिकायत।

*9.* वर्धमान का बुदबुद में TMC MLA नेपाल घोड़ाई के खिलाफ ‘भ्रष्टाचारी, तोलाबाज’ के पोस्टरों से हड़कंप।

*10.* हुगलीः चुँचुड़ा में व्यवसायी ने की खुदकुशी, दो करोड़ रुपये सुपारी के व्यवसाय में किए निवेश, गुजरात के 3 व्यापारियों ने नहीं लौटाये रुपये।

*11.* महाराष्ट्र में जबरन धर्मांतरण रोकने को कानून: विधेयक पेश, 7 साल कैद, 5 लाख जुर्माने जैसे प्रावधान।

*12.* दिल्ली में गैस सिलेंडर के काले कारोबार का पर्दाफाश, दुकान-झुग्गी में रखे मिले दर्जनों सिलेण्डर; भोपाल-जबलपुर में 50 से ज्यादा सिलेंडर जब्त, 1500 में बेचने की थी तैयारी।

*13.* पणजी नगर निगम चुनावः BJP ने जीती 30 में 27 सीटें, गाेवा CM ने जताई खुशी।

*14.* आगरा में करोड़ों की GST धोखाधड़ी का पर्दाफाश, 30 फर्मों पर 21 FIR, 12 गिरफ्तार।

*15.* ईरान ने भारत आ रहे दो LPG जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की दी इजाजत, गैस संकट से मिलेगी राहत।

*16.* पाकिस्तान में पुलिस गाड़ी पर IED धमाका, 7 पुलिसकर्मियों की मौत।

*17.* अब पानी भी होगा महंगा! पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री पर दबाव, गर्मियों से पहले बढ़ सकती है बोतलबंद पानी की कीमत।

●▬▬▬▬꧁۩ॐ۩꧂▬▬▬▬●

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *