*1* ईरान बोला- ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म नहीं होगी, अमेरिका का प्रस्ताव धोखा है, सीजफायर के लिए 5 शर्तें रखीं
*2* ट्रम्प बोले- ईरान ने सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव दिया, मैंने ठुकरा दिया, मुझे ईरान का नेता बनने में दिलचस्पी नहीं
*3* पश्चिम एशिया में शांति के संकेत: ट्रंप सलाहकारों से बोले- समाधान खोजें! क्या खत्म होगी ईरान-US के बीच जंग?
*4* रामनवमी के त्योहार पर राष्ट्रपित द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर तमाम मंत्रियों ने शुभकामनाएं दी। सभी ने राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया है। साथ ही उनके जीवन से प्रेरणा देने का निर्देश दिया है।
*5* विदेश मंत्री जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी7 विदेश मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक
*6* राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया, मां की सेहत को लेकर परेशान था; सोनिया गांधी 2 दिन से अस्पताल में भर्ती
*7* ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी, कहा- मित्र देशों के जहाज गुजर सकेंगे; अमेरिकी F-18 जेट गिराने का दावा
*8* होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज, सरकार बोली- ऐसा किया तो कार्रवाई होगी, 5% गैस-क्राइसिस चार्ज वसूलने का मामला आया था
*9* आंध्र प्रदेश में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस और एक लॉरी में भिड़ंत हो गई, जिसकी वजह से बस में आग लगी। इस आग में कई लोगों की जलकर मौत हो गई।
*10* ‘पहले कब्रिस्तान को मिलता था पैसा, अब मंदिर संवर रहे’, CM योगी का विपक्षी दलों पर वार
*11* एअर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट सात घंटे बाद लौटी दिल्ली, A350 विमान में तकनीकी खराबी कारण
*12* आज सभा कर नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे? नहीं दिया तो भाजपा के लिए फिर ‘विश्राम’
*13* भाजपा परेशान है। नीतीश कुमार जब तक इस्तीफा नहीं देंगे, तब तक वह अपना सीएम बना नहीं सकती। आज समृद्धि यात्रा का पटना में समापन कर बैठक के बाद अगर अगर वह इस्तीफा देते हैं तो नवमी-दशमी को शपथ संभव है। वरना, 14 अप्रैल तक मुश्किल है।
*14* इंदौर: गुस्से में दौड़ाई कार, इंफोसिस इंजीनियर की मौत, पेंटहाउस किराए पर देने को लेकर आरोपी पिता-पुत्र का रहवासियों से हुआ था झगड़ा
*15* बांग्लादेश में बस नदी में गिरी, 23 की मौत, 11 लोगों ने तैरकर जान बचाई; बस को बड़ी नाव पर चढ़ाते समय हुआ हादसा
*16* 26 मार्च को देश में कई जगह रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इसके चलते आज स्टॉक मार्केट को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसके बाद 27 मार्च (शुक्रवार) को बाजार फिर खुलेगा। कई जगहों पर रामनवमी का पर्व 27 मार्च को भी मनाया जाएगा। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने 26 और 27 मार्च को अवकाश का एलान किया है।
*17* MP-राजस्थान में अगले 4 दिन बारिश का अलर्ट, पंजाब-हरियाणा में भी बारिश की चेतावनी, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है
*==============================*
