*उत्तराखंड कांग्रेस को एक बड़ा झटका*
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के पूर्व नेता और बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी ने आज यानी रविवार (17 मार्च) को बीजेपी का दामन थाम लिया है. दिल्ली में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी बीजेपी में शामिल हुए.
*चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स का नया डेटा साझा किया, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेशसुप्रीम कोर्ट में सील्ड कवर लिफाफे में जमा डेटा को चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया।*
लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. महादेव बेटिंग ऐप मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव बेटिंग ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल है.
