उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के मवई गांव में छत गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मृत्यु हो गई।
ADM विवेक कुमार मिश्रा ने बताया, “मवई गांव में एक निर्माणाधीन छत गिरने से दब कर 4 लोगों की मृत्यु हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मरने वालों में एक पति-पत्नी सहित उनके 2 बेटे शामिल हैं।”
लोकसभा चुनाव का समय अब बेहद नज़दीक है। सत्ताधारी गठबंधन व विपक्षी गठबंधन की बैठकों का दौर चल रहा है, हालांकि इन मामलों में हमारी पार्टी भी पीछे नहीं है। एक तरफ सत्ता पक्ष NDA अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दलीलें दे रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन सत्ताधारी को मात देने के लिए कार्य कर रही है और इसमें BSP भी पीछे नहीं है।
कांग्रेस पार्टी अपने जैसी जातिवादी और पूंजीवादी सोच रखने वाली पार्टी के साथ गठबंधन करके फिर से सत्ता में आने की सोच रख रही है साथ ही NDA फिर से सत्ता में आने का दावा ठोक रही है लेकिन इनकी कार्यशैली यही बताती है कि इनकी नीति और सोच लगभग एक जैसी ही रही है। यही कारण है कि BSP ने इनसे दूरी बनाई है: बसपा प्रमुख मायावती, दिल्ली
I.N.D.I.A नाम पर विवाद करने वाले देशभक्त लोग नहीं हैं। इंडिया नाम पर पार्टी नहीं है क्या, भारतीय जनता पार्टी में भी भारत है। मोदी इंडिया का मतलब क्या था?…इस देश का हर नागरिक इंडिया है। जिस प्रकार की सरकार ये चल रहे हैं उसके खिलाफ I.N.D.I.A चुनाव लड़ेगा और जीतेगा…I.N.D.I.A की अगली बैठक मुंबई में है, हम 2 दिन में तारीख तय करेंगे: सांसद संजय राउत (उद्धव ठाकरे गुट), मुंबई
संग्रामपुर थाना अंतर्गत दिनेश सिंह नामक व्यक्ति की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है: अज्ञात लोगों द्वारा कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ता की पीटकर हत्या को लेकर SP अमेठी इलामारन जी. , उत्तर प्रदेश(
दिल्ली। 27 जुलाई को मिलेगी किसानों को किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त*
PM मोदी साढ़े 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 2-2 हजार रुपए ।
