उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को तहसील स्तर पर इकाइयां गठित करने के निर्देश

समस्याओं पर चिंतन

Jhansi। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रातः 10 बजे सुदर्शन गार्डन उन्नावबालीरोड झांसी में प्रारंभ हुई। बैठक में प्रदेश के 42 जिलों से आए प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए व्यापारी समस्याओं पर मंथन हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के प्रदेश पदाधिकारी सुस्ती दिखा रहे हैं। जो संगठन हित में नहीं है उन्होंने पदाधिकारियों से अपील की, कि सभी पदाधिकारी तहसील स्तर पर दौरा कर आपसी सामंजस्य बनाकर तहसील स्तर पर टीम गठित कर करें। इसके साथ ही बढ़ते ऑनलाइन कारोबार से चौपट हो रहे व्यापार, बढ़ते टोल टैक्स, जलकल विभाग की नोटिस, बिजली कटौती, सीलिंग,जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारी बहुत परेशान है जिसके लिए संघर्ष की रणनीति बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री योगेंद्र सिंह एवं संत मिश्रा ने किया।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, एवं विशिष्ट अतिथि चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल पूर्व मेयर झांसी ने व्यापारी भीष्म पितामह श्याम बिहारी मिश्र व भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने युवा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा जिस संगठन में युवा शक्ति काम करती है वह संगठन सदैव ऊर्जावान रहता है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि 23 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होने जा रही है जिसमें व्यापारिक समस्याओं एवं उनके निराकरण के लिए रणनीति तैयार की जाएगी उक्त बैठक मे राजू छावड़ा कोषाध्यक्ष ,गाजियाबाद अकरम गाजी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेरठ ,आशीष गुप्ता जौनपुर ,राजेंद्र मौर्य देवरिया, मनीष त्रिपाठी कानपुर ,मोहम्मद अनीस रायबरेली, गणेश वार्ष्णेय एटा, अरुण राय, सुरेश साहू झांसी आलोक जैन मयूर ललितपुर, इं मुकेश गुप्ता आईटी चेयरमैन झांसी और लगभग 45 ज़िलों से सैकड़ों प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से झांसी जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी, महिला महानगर अध्यक्ष श्रीमती रजनी गुप्ता, महिला जिला महामंत्री ऊषा सेन युवा जिला चेयरमैन प्रदीप त्रिपाठी, युवा जिला अध्यक्ष आदर्श गुप्ता, युवा महानगर अध्यक्ष मनोज रेजा, अनुज मुडिया, पुनीत अग्रवाल, नितिन सरावगी, जयकिशन प्रेमानी, अनूप सहगल, जगदीश बजाज, नरेश गुप्ता, अतुल किलपन,अरविंद तिवारी, हर्षित अग्रवाल, मोनू साहू, अनिल कुशवाहा, उमर सिद्धकी, जयदीप सोनी, अनूप जैन, बलवीर कुशवाहा, अशोक अग्रवाल, राकेश निगम, अनुपम शुक्ला, नरेंद्र शिवहरे, राकेश शर्मा, काजू महाराज, प्रभात सोनी, राजेंद्र शर्मा, वसुधा प्रेमानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *