उन्नाव रेप कांड-विधायक की पत्नी ने लगायी डीजीपी से गुहार, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

नई दिल्ली 11 अप्रैलः उन्नाव रेप मामले मे योगी सरकार ने एसआईटी की पहली रिपोर्ट आज शाम तक मांगी है। इधर विधायक कुलदीप सिंह सेगर की पत्नी संगीता सिंह डीजीपी ओ पी सिंह से मिली और इन्साफ की गुहार लगायी। वहीं रेप पीड़िता अभी भी विधायक पर सवाल दाग रही है।

एसआईटी की टीम आज उन्नाव पहुंच रही है. मुख्यमंत्री ने आज शाम तक पहली रिपोर्ट सौंप देगी. 11 महीने से उन्नाव की पुलिस भी जांच कर रही थी. अब SIT जांच करेगी. विधायक जी की गिरफ्तारी तो छोड़िए. उनसे अब तक पूछताछ भी नहीं हुई. उन पर रेप का आरोप लगा. हत्या करवाने का आरोप लगा, लेकिन चेहरे पर अब तक कोई शिकन तक नहीं है.

वह कल भी मस्त थे आज भी मस्त हैं. सिस्टम के जेब में होने का भरोसा तो देखिए. पीड़ित लड़की के चाचा तो सब भूल जाने की नसीहत देने में इनकी आवाज तक नहीं कांपी. उसको फोन पर धमकी दे डाली. इस विधायक कुलदीप सिंह सेंगर कहते हैं, ‘सारी लड़ाई खत्म करो. तुम हमारे पास आओ, हम तुम मिलकर नया अध्याय शुरू करते हैं.’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *