झांसी। उम्मीद रोशनी की समाजसेवी संस्था द्वारा बिजौली औद्योगिक क्षेत्र स्थित उम्मीद की पाठशाला के नन्हे विद्यार्थियों और उनके माता पिता के स्वस्थ जीवन हेतु संस्था एवं IMA WDW के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवाई वितरण कार्यक्रम । झांसी शहर के बिजौली औद्योगिक क्षेत्र में तिरपाल के झोपड़े में रहने वाले परिवारों के नन्हे बच्चों को जो पूर्व में भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा कबाड़ बीनने हेतु जाते थे, उनमें शिक्षा का भाव जगाने हेतु उम्मीद रोशनी की समाजसेवी संस्था द्वारा नि:शुल्क पाठशाला चलाई जा रही है, जिसमें बस्ती के बच्चों के साथ साथ आसपास क्रेशर/फैक्ट्रियों में काम करने वाले परिवारों के लगभग 60 बच्चें निरंतर शिक्षा ग्रहण करने आ रहे हैं । उन मासूम विद्यार्थियों एवं उनके माता पिता के उत्तम स्वास्थ्य के लिए संस्था द्वारा दिनांक 13.8.23 समय प्रात: 10 से 12 झांसी के वरिष्ठ/श्रेष्ठ डॉक्टर्स की टीम द्वारा नि:शुल्क चिकित्सीय परीक्षण किया गया एवं दवाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस स्वास्थ्य शिविर में बच्चो से लेकर बुजुर्गो लगभग 300 लोगों का योग्य डॉक्टर्स द्वारा उनको रोगानुसार निदान बतलाया गया व निशुल्क औषधिया उपलब्ध करवाई गयी । नन्हे मुन्ने बच्चों को दूध के सचेट भी प्रदान किये गये जिससे वे कुपोषण मुक्त हो सके। शिविर के अंत मे सभी बस्तीजनो को साफ सफाई से रहने के फायदे बतलाये गये। बच्चो के मध्य मिष्ठान व समोसे इत्यादि खाद्य सामग्री वितरित की गयी। संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है और समय समय पर ऐसे स्वास्थ
शिविर के आयोजन के लिए प्रयासरत रहेगी। इस पुनीत अवसर पर संस्था के डॉ रितु जैन डॉ नीरज जैन डॉ हरेंद्र यादव डॉ अंकित गुप्ता,विजय हयारण, महासचिव राजेंद्र राय,संदीप कंचन, सुरेंद्र खाती,राहुल साठे,तपन जैन,रोहित श्रीवास,विकास चतुर्वेदी,साधना गौतम,शोभा श्रीवास्तव,डी.एम.सिंह,अनिल सिंह, पंकज राजा,अविनाश कुशवाहा उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार डॉक्टर अंकित श्रीवास्तव जी ने व्यक्त किया।
उम्मीद रोशनी की समाजसेवी संस्था का :शुल्क चिकित्सा शिविर एवं दवाई वितरण कार्यक्रम
