उरई । बहुजन समाज पार्टी के विश्वस्त सूत्रों ने शनिवार को जालौन –गरौठा-भोगनीपुर संसदीय क्षेत्र में पार्टी की उम्मीदवारी के बारे में महत्वपूर्ण सूचना प्रदान की जिससे आप लोग चौंक सकते हैं । इस जानकारी के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी ने इस संसदीय क्षेत्र से कोरी जाति के प्रत्याशी को मौका देने की अपनी पूर्व घोषणा को वापस ले लिया है ।
सारी अटकलों को नकारते हुए बहुजन समाज पार्टी ने इस क्षेत्र से उम्मीदवारी के लिए जिस नाम पर मुहर लगाई है वह नाम है जमीनी नेता और विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी मां बैकुंठी देवी को कालपी नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित करा कर अपनी जनप्रियता का लोहा मनवाने वाले जगजीवन अहिरवार का । बसपा के इस संकेत के बाद यहाँ सभी राजनीतिक खेमों में खलबली मच गई है ।
