उरई- इटौरा गांव से बारात लौटा कर दहेज लोभियों को दिया करारा जवाब,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई । मनमाने दहेज के लिए अड़े दूल्हे को उसकी होने वाली दुल्हन द्वारा दिखाये गए साहस की वजह से बैरंग वापस लौटना पड़ा । जिले में लड़की की यह दिलेरी चर्चा का विषय बनी हुई है
प्राप्त समाचार के अनुसार जालौन जनपद ग्राम इटौरा के निवासी बलवान ने अपनी बेटी पूजा की शादी पूरे रीति रिवाज से ग्वालियर के रहने वाले शैलेन्द्र से तय की थी। इस शादी में टीका का पैसा, वेला का पैसा,कलेवा का पैसा,यहां तक कि हर रस्म का पैसा तय था । मंगलवार की शाम उरई के जमुना पैलेस में बारात पहुची । टीका के समय तय रकम 1 लाख रुपये दिये गए लेकिन दहेज लोभियों की नीयत बदल गयी ।

उन्होने एन टायम पर डिमांड बढ़ा कर दुगनी कर दी । बलवान ने अपनी इज्जत दांव पर देख शैलेन्द्र और उसके घर वालों से काफी आरजू मिन्नत की लेकिन लड़के पक्ष ने एक न सुनी। इसमें 12 घंटे गुजर गए और मामला मनमाने दहेज की माँग पर लटका रहा। आखिर में दुल्हन पूजा खुद आगे आई और दहेज लोभियों को करारा जवाब देते उसने शादी इनकार कर दिया। अब स्तब्ध होने की बारी दूसरे पक्ष की थी । लेकिन पूजा के दो टूक रीख की वजह से फजीहत करा कर बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *