उरई: जिलाधिकारी द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में स्थान परिवर्तन,रिपोर्ट-अवनीत गुर्जर

उरई। जिला प्रशासन एवं भारत विकास परिषद , आई एम ए के सहयोग से 4 नवम्बर रविवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरारखेड़ा उरई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाना निश्चित किया गया था। किन्तु अब शिविर के आयोजन स्थल में परिवर्तन हो गया है। अब यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर दिनांक 04 नवम्बर दिन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरार खेडा़ के स्थान पर संशोधित स्थान स्वास्थ्य शिविर का स्थान अमबेडकर मिलनकेन्द्र ईदगाह के सामने होगा। जिसमें डाक्टर जितेन्द्र सिंह फिजीशियन , डा० विनय अग्रवाल वालरोग विशेषज्ञ, डा० सुधा गंगवार स्त्री रोग विशषज्ञ , डा० टी० डी०गुप्ता आर्थोपेडिक सर्जन, डा० रविन्द्र कुमार ई० एन० टी ० सर्जन , डाक्टर सौरभ गुप्ता नेत्र विशेषज्ञ , डा० श्रीकान्त तिवारी सर्जन मरीजों को देखेंगे।

जिलाधिकारी डा० मन्नान अख्तर ने बताया कि इस शिविर में रोगों का निशुल्क परीक्षण किया जायेगा तथा निशुल्क दवाएं भी दी जायेंगी । उनहोंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर के आस पास रहने वाले लोग शिविर में अपना परीक्षण करायें तथा निशुल्क दवाएं प्राप्त कर शिविर का लाभ उठाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर आगे अन्य स्थानों पर भी आयोजित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *