उरई। सीबीआई की स्पेशल ब्रांच ने उरई कोतवाली टीम के साथ मिलकर 12 साल से फरार चल रहे 3 करोड रुपए गबन के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई कर सीबीआई के सुपुर्द कर लखनऊ भेज दिया।
मामला उरई कोतवाली के अंतर्गत राजेन्द्र नगर चौकी का है जहां बीते 12 साल से सीबीआई को चकमा देकर अभियुक्त अवधेश कुमार खरे चुपचाप रह रहा था।
