उरई- कोतवाली क्षेत्र में घर के अंदर युवक का फांसी पर लटकते हुए और महिला का आंगन में पड़ा हुआ शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने लटकते हुए दोनों शव को कब्जे में लेकर कार्रवाही शुरु कर दी है। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने मामल की छानबीन कर रही है।
जालौन जिले के उरई शहर कोतवाली अन्तर्गत जायसवाल टावर के पास नया पटेलनगर में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी श्याम लाल वाल्मीकि का घर है। रोज की तरह आज सुबह 6 बजे श्याम लाल घर में लड़का और बहू को छोड़ कर ड्यूटी पर चले गए। उनके द्वारा पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक जब वे 11 बजे के करीब घर लौटे तो घर का दरवाजा बंद मिला। खटखटाने के वाबजूद नहीं खुला।
इस पर उन्होने मकान की छत पर चढ़ कर भीतर देखा तो उसकी 22 वर्षीय बहू संगीता आंगन में पड़ी दिखाई दी। इसके बाद भीतर देखा तो कमरे में उसका पुत्र मुकेश (22वर्ष ) पंखे पर साड़ी के फंदे से लटका था। यह नजारा देख उसके हाथ पांव फूल गए। उसने चाकू से फंदा काट कर मुकेश का शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल रुद्र कुमार सिंह फॉरेंसिक जाँच टीम के साथ मौके पर पहुंचे । बाद में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने भी मौका मुआयना किया ।
सूत्रों ने बताया कि मुकेश के पास नगरपालिका में सफाई का ठेका था। उसकी पहली पत्नी 2 वर्ष पहले उसको छोड़ कर चली गई थी। संगीता उसकी दूसरी पत्नी थी जिसे वह 1 वर्ष पहले आगरा जिले के सहौरा गाँव से व्याह कर लाया था । कोतवाल रुद्र कुमार सिंह ने कहा कि जांच में सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है ।
