उरई । जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की अक्टूबर माह तक की समीक्षा बैठक आयोजित की जिसमें उन्होने प्रधानमंत्री सड़क योजना में गुणवत्ता की खराब हालत को ले कर नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि अगर सड़कें ठीक ढंग से न बनाई गयीं तो वे कड़ी कार्रवाई करने से नहीं चूंकेंगे ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अल्पना बरतारिया , वनाधिकारी अंकेश कुमार श्रीवास्तव , परियोजना निदेशक डीआरडीए एस पी वर्मा , जिला विकास अधिकारी मिथिलेश सचान , उपनिदेशक कृषि आरके तिवारी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे ।
